मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

कार्ल मार्क्स की जयंती मनायी गयी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार्ल मार्क्स की जयंती मनायी गयी

भागलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय नागेश्वर भवन भीखनपुर भागलपुर में सोमवार को कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स दुनिया के महान दार्शनिक और चिंतक थे। जिन्होंने दुनिया में क्रांतिकारी विचार दिया। मार्क्स ने दुनिया में शोषण के विभिन्न रूपों को उजागर किया और शोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए एक वैज्ञानिक रास्ता बताया।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मार्क्स के विचार ज्यादा प्रासंगिक है। आज दुनिया में अमीरी और गरीबी की खाई बहुत अधिक बढ़ गई। दुनिया की संपत्ति चंद कारपोरेट घरानों के हाथों में सिमट गया है, जिसके चलते बेरोजगारी और गरीबी तेजी से बढ़ी है। दुनिया में असमानता को दूर मार्क्स के बताए रास्ते पर चल कर ही खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर प्रो उपेंद्र साह, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा सुधीर शर्मा, मनोहर शर्मा, देवचंद झा, अभिमन्यु मंडल, अवधेश राय, संतोष कुमार, गोपाल राय, दिलीप कुमार, श्रावण कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन कुमार ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें