मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने पटरी पर कूदने की कोशिश की, कुछ देर बाधित रही ब्लू लाइन सेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने पटरी पर कूदने की कोशिश की, कुछ देर बाधित रही ब्लू लाइन सेवा

कोलकाता, 27 जून (हि. स.)। शनिवार सुबह कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित रही। घटना के कारण महानायक उत्तम कुमार से मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो परिचालन रोक दिया गया, जिससे सुबह के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान आंशिक रूप से सेवा संचालित की गई। महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में तथा मैदान से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चलती रही। बाद में स्थिति सामान्य होने पर सुबह 7:44 बजे से पूरी ब्लू लाइन पर नियमित सेवा बहाल कर दी गई।मेट्रो प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या के प्रयास के कारण सुबह की सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया और परिचालन सामान्य कर दिया गया।शनिवार को सप्ताहांत होने के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यालय खुले होने के कारण ब्लू लाइन पर रोजाना की तरह अच्छी-खासी भीड़ थी। सेवा बाधित होने से कई यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंस गए। टालिगंज स्टेशन पर कुछ यात्रियों को मेट्रो से उतार दिया गया, जबकि कई स्टेशनों पर ट्रेनें रोकनी पड़ीं। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने बस और अन्य वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लिया। सेवा बाधित रहने के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई।गौरतलब है कि कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच पूर्ण सुरक्षा अवरोध नहीं होने के कारण इन स्टेशनों को संवेदनशील माना जाता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कालीघाट स्टेशन पर गार्ड रेल भी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति के सुरक्षा अवरोध के बीच से निकलकर पटरी पर कूदने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें