मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, विधायक ने परिवार को सौंपा पांच लाख का चेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, विधायक ने परिवार को सौंपा पांच लाख का चेक

जलपाईगुड़ी। हाथी के हमले में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार को गुरुवार को राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने पांच लाख रूपये का चेक सौंपा है।घटना मंगलवार रात राजगंज ब्लॉक के मंतादारी ग्राम पंचायत के गाजोलडोबा संलग्न सरस्वतीपुर चाय बागान इलाके में घटी थी। मृतक का नाम लालू उरांव (42) है। वह पेशे से चाय बागान श्रमिक थे। घटना के बाद गुरुवार को विधायक खगेश्वर राय ने मृतक परिवार को मुआवजे का चेक सौंपा।इस दौरान विधायक खगेश्वर राय ने कहा, विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति की हाथी के हमले में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपया का सरकारी चेक सौंपा गया है। साथ ही परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। हम परिवार के साथ खड़े है।इस दौरान राजगंज पंचायत समिति अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, आमबाड़ी रेंज के रेंजर पुकर तमांग और सामाजिक कार्यकर्ता अरिंदम बनर्जी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें