मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

झाड़-फूंक के नाम पर बेरहमी से पिटाई, व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झाड़-फूंक के नाम पर बेरहमी से पिटाई, व्यक्ति की मौत

जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक के पानीकौड़ी ग्राम पंचायत के फटापुकुर संलग्न डांगापाड़ा इलाके में झाड़-फूंक के नाम पर बेरहमी से पिटाई करने के बाद एक व्यक्ति की मौत से बुधवार को स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक का नाम क्षितेन राय (55) है।परिवार के अनुसार, शुक्रवार को क्षितेन का तबीयत खराब होने पर उन्हें राजगंज ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया। वहां से सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया, लेकिन कई जांचों के बावजूद कोई स्पष्ट बीमारी सामने नहीं आई, जिसके बाद उन्हें घर वापस ले आया गया। इसके बाद मंगलवार को झाड़-फूंक का सहारा लिया गया। बीमार क्षितेन को सुखानी के साहेबपाड़ा इलाके के एक ओझा के पास ले जाया गया।परिवार का आरोप है कि भूत-प्रेत का असर खत्म करने के नाम पर ओझा ने उनकी पत्नी के सामने ही क्षितेन को बेत से कई बार पीटा। पिटाई के बाद देर रात उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। राजगंज थाने में दो कबीराजों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें