मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। बागडोगरा के पुटिमारी इलाके में निखिल लोहार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बागडोगरा थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम बिट्टू साहनी और नितेश कुमार बताए गए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, 31 दिसंबर को पुटिमारी इलाके में पिकनिक के दौरान निखिल लोहार और पिकनिक मना रहे कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपितों ने निखिल लोहार को बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सीने की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी अष्टमी लोहार ने बागडोगरा थाने में कई लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहे थे।सोमवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बागडोगरा के तारबांदा इलाके से बिट्टू साहनी औरनितेश कुमार को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें