मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनूपपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत निवासी 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विशेष न्यायालय अनूपपुर ने गुरूवार को जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि युवती 04 अक्टूबर को घर से अनूपपुर जाने को कह कर निकली थी।पुलिस के अनुसार 04 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली अनूपपुर में 19 वर्षीय नवयुवती के पिता द्वारा पुत्री के घर से अनूपपुर जाने का कहने के बाद अचानक गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर गुम इंसान दर्ज कर तलाशी के लिए टी.आई. कोतवाली के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अब्दुल कलीम, आरक्षक प्रकाश तिवारी, साइबर सेल से आरक्षक राजेंद्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा की टीम लगातार तलासी की जा रहीं थी, नवयुवती को पानीपत (हरियाणा) से दस्तयाब किया गया। नवयुवती द्वारा महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय में दिये गये कथनो के आधार पर प्रकरण में इस्तयाक खान पुत्र मोहम्मद मुस्ताक खान हाल निवासी राठौर मोहल्ला अनूपपुर (मूल निवासी ग्राम रघुनाथगंज जिला रीवा) द्वारा नवयुवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का अपराध की धारा 69 बी.एन.एस. एवं 3(2) (5) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे विशेष न्यायालय अनूपपुर द्वारा जेल भेजा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें