मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता।कोलकाता पोर्ट इलाके में एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर शुक्रवार आधी रात को नादियाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर नादियाल थाने में एक पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि एक शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी आरोपित के परिवार को दे दी गई है।सूत्रों के अनुसार, आरोपित का शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया और उसे अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारियों ने मामले की गहन जांच के लिए आरोपित को पुलिस हिरासत में लेने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें