मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

शादी का दबाव बनाने पर महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर में थाना फेस-एक पुलिस ने शादी का दबाव देने पर अपनी लिविंग पार्टनर की हत्या करने केे मामले में आरोपित को गुुरुवार गिरफ्तार लिया। पुलिस ने शुक्रवार काे उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि 1 सितंबर को सुबह के समय थाना फेस- एक क्षेत्र के अमिताभ बच्चन पार्क में अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई। महिला की शिनाख्त उसके पिता परमेश्वर शाह ने अपनी पुत्री ममता के रूप में की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार को इस घटना को अंजाम देने वाले हरखू राम उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान दीपक ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जनपद मधुबनी के रहने वाला है। मृतका भी वही की रहने वाली थी। उसका अपने पति से तलाक हो गया था तथा आरोपी शादीशुदा है। वह अपनी बीवी बच्चों के साथ दिल्ली के दल्लूपुरा में रहता है। तीन साल पहले ममता उसके साथ दिल्ली आ गई तथा उसने कहा कि हमें नौकरी लगवा दो। इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। महिला आराेपित के साथ लिविंग में किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगी। आरोपित के अनुसार मृतका उसपर यह दबाव बना रही थी कि वह उसके साथ शादी करें। अपने पत्नी और बच्चों को छोड़ दे। उससे झगड़ा करके ममता घर चली गई थी। घटना से एक दिन पूर्व बिहार से वह दिल्ली आई। उसने बात करने के लिए उसे बुलाया। दोनों दिल्ली से अमिताभ पार्क में पहुंचे। वहां पर आरोपी ने सेब खरीदा और उसे काटने के लिए चाकू भी लिया। पार्क में बैठकर दाेनाें बात कर रहे थे। इसी दाैरान विवाद शुरू हाे गया। आराेप है कि आरोपित दीपक ने सेव काटने के लिए खरीदे गए चाकू से महिला की गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी। शव को वही पर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में शुक्रवार काे पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें