मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

मस्जिद की लीज रेंट जमा कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मस्जिद की लीज रेंट जमा कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर। थाना बीटा-दो पुलिस ने मस्जिद के 12.38 लाख रुपये लीज रेंट को जमा करने में धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल 8 आरोपित फरार है। आरोपितों ने पूरा लीज रेंट जमा करने की जगह केवल 8 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया और चालान फार्म पर 12.38 लाख रुपयये लिखकर मस्जिद के कार्यालय में जमा कर दिया। कंप्लीशन नहीं मिलने पर कमेटी के लोगों ने पता किया तो पता चला कि 12.38 लाख की जगह अब लीज रेंट ब्याज सहित बढ़कर 42 लाख हो गया है। इसके बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे एक निरीक्षक काजिम खान ने 5 अक्टूबर को 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उनका आरोप है कि प्राधिकार ने वर्ष 2011 में नॉलेज पार्क-वन में मस्जिद की जमीन का आवंटन किया था, जो ग्रेटर नोएडा मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के नाम हुआ। आवंटन का पैसा जमा कर दिया गया। लीज रेंट भी जमा किया गया। मस्जिद बनकर तैयार है। अब प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। इसका पता किया तो पता चला कि लीज रेंट के 12.38 लाख रुपया जमा करने थे, तो सभी ने चंदा एकत्र कर समिति के पदाधिकारी को पैसा दिया। आरोप है कि आरोपितों ने तब अपने अकाउंट से 8 हजार रुपये का डीडी बनाकर प्राधिकरण में जमा कर दिया। वहां से मिले चालान फॉर्म 12.38 लाख रुपये अंकित कर मस्जिद के कार्यालय में जमा कर दिया और कहा कि लीज रेंट जमा हो गया है। आरोपितों ने लाखों रुपये हड़प लिया। आरोप है कि लीज रेंट जमा नहीं करने के कारण ब्याज सहित 42 लाख रुपये बकाया हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान बीती रात को दिल्ली के बली मरान में रहने वाले सैयद नावेद फैसल उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोग और शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें