मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

उद्योग विहीन बंगाल में ममता का ‘भाइपो’ एकमात्र सिंगल विंडो, उन्हें पार किए बिना नहीं होता कोई काम : पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

खड़गपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को खुलकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सांसद भतीजे अभिषेक राज्य में ‘सिंगल विंडो’ हैं और उन्हें पार किए बिना कोई काम नहीं होता है। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पर ऐसा प्रशासन चलाने का आरोप लगाया जिसमें ‘तोलाबाज’ (उगाही करने वाले) और भ्रष्ट लोग भरे पड़े हैं। पीएम ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में शनिवार केा एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री को बदलने का नहीं बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का संकल्प है।

तुष्टिकरण का खेला कर रहीं ममता

राज्य में इस माह के अंत में विधानसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण होना है। ऐसे में मोदी ने तीन दिन में अपनी दूसरी चुनाव रैली में कहा कि बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ (खेल) कर रही हैं। मोदी ने इस दौरान बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि औद्योगिक इकाइयां बंद हो रही हैं। उद्योगों को जल्दी मंजूरी देने के लिए एक सिंगल विंडो तंत्र बनाया गया है। बंगाल में भी सिंगल विंडो है... ‘भाइपो’ (भतीजा) की सिंगल विंडो, जिसे पार किए बिना कोई काम नहीं होता।’

भाजपा बंगाल की असली पार्टी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी जनसंघ की स्थापना

भाजपा ने कई बार अभिषेक पर सिंडिकेट चलाने और आम आदमी से जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को बाहरी कहा था, इस संदर्भ ने मोदी ने कहा कि भाजपा बंगाल की असली पार्टी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी और वह बंगाल के बेटे थे।’ पीएम ने ‘खेला होबे’ (खेल होगा) संबंधी नारे से बनर्जी को घेरते हुए कहा ‘ दीदी खेला शेष होबे, विकास आरंभ’ अर्थात दीदी खेल खत्म होगा और विकास आरंभ होगा।

आयुष्मान को बंगाल में लागू नहीं किया

केन्द्र की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया क्योंकि उसे लगा कि इसका श्रेय केन्द्र को जाएगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि,‘ राज्य की मुख्यमंत्री केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं।’

सुबर्ण रेखा नदी के तार किससे जुड़े हैं?

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री या तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि सुबर्ण रेखा नदी और कंसवती नदी में अवैध खनन के तार कहां से जुड़े हैं, यह हर किसी को मालूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने बंगाल को लूट-मार, भ्रष्टाचार और कुशासन से भरे दस साल दिए।

मोदी ने कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर दशकों तक राज्य का विकास नहीं होने देने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, कि ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं, जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडिकेट और अराजकता शामिल है।’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें