मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद ममता आक्रामक हुईं , भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

विधानसभा चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल में सियासी जंग तेज हो गई। राज्य ममता सरकार और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को आक्रामक तेवर में नजर आईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। केंद्र सरकार राज्य में झूठ फैला रही है।

ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक का होकर बात कर रहे हैं। गृहमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार-प्रसार कर रही है। रवींद्र नाथ टैगोर और जनगण मन का अपमान किया जा रहा है, यह टैगोर और जनगण मन का अपमान नहीं है, सीधे पश्चिम बंगाल की जनता का अपमान है। सही समय आने पर जनता ही इसका जवाब देगी। ममता बनर्जी ने कहा कि गलत तथ्य बोलकर अमित शाह बंगाल के लोगों का अपमान न करें।

ममता बोलीं, किसी को देश छोड़ने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) को लेकर फिर पुराना राग अलापा। ममता बनर्जी ने कहा कि हम सीएए, एनआरसी के खिलाफ हैं। किसी को भी देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है।

ममता ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की 'द्वारे सरकार योजना' को एक दिसंबर 2020 से शुरू किया गया था, वह कैंप 25 जनवरी, 2021 तक चलेगा। ममता ने बताया कि करीब 20 हजार कैंप बनाए गए हैं। यह भारत में एक नया मॉडल है। सरकार की 12 स्कीम इसके तहत चल रही हैं, जिसमें स्वस्थ साथी, कन्याश्री, रुपोश्री, 100 डिनेरकाज इत्यादि शामिल हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी टीएमसी की उपलब्धियां गिनाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ ब्लॉक्स में सभी आईएएस, जिलाधिकारी, डब्ल्यूबीसीएस और अन्य सरकारी अफसर रात के 9 बजे तक काम कर रहे हैं। 20 दिसंबर, 2020 तक करीब 1 करोड़ 12 लाख लोग 11,056 कैंपों में शामिल थे। सारे वॉलंटियर्स, डीएम, एसडीओ और पुलिस एक करोड़ लोगों की मदद कर रहे हैं।

आरोपों का जवाब देंगी ममता

ममता ने कहा, मैं गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का जवाब कल दूंगी। केंद्र सरकार लोगों में भ्रम फैला रही है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने इन दो दिनों में रोड शो से लेकर बंगाल की धरती की महान हस्तियों को नमन कर टीएमसी सरकार पर हमला बोला।

रविवार को उन्होंने बोलपुर में रोड शो किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसा रोड शो जीवन में नहीं देखा है। शाह ने कहा था कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें