मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में चोटिल हुईं ममता बनर्जी, इलाज के लिए कोलकाता पहुंचीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ममता बनर्जी ने चोटिल होने के बाद आरोप लगाया विरोधियों ने साजिश रची है। कहा, जानबूझकर उनका पैर कुचला गया है। उन्हें बहुत दर्द हो रहा है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम सीट पर अपना नामांकन दर्ज कराया। इसके बाद वे चुनाव प्रचार के निकलीं। मगर शाम होते होते खबर आई है कि चुनाव प्रचार के दौरान वे चोटिल हो गई हैं।

उनके बांए पैर में गंभीर चोट लगी है ऐसे में उन्हें वापस कोलकाता लाया गया है। जहां एसएसकेएम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

ममता बनर्जी ने चोटिल होने के बाद आरोप लगाया विरोधियों ने साजिश रच उन पर हमला किया है। उन्हें मंदिर से निकलते वक्त चार लोगों ने धक्का दिया। वे इस साजिश की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी। ममता का कहना है कि किसी ने जानबूझकर उनका पैर कुचला दिया है। उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। ममता बनर्जी के अनुसार वो जब मंदिर से निकलकर अपनी कार की तरफ जा रही थीं तब चार लोगों ने उन्हें धक्का दे दिया अचानक से गाड़ी का दरवाजा बंद कर दिया और वो चोटिल हो गईं।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब उनके साथ ये घटना हुई तब वहां पर स्थानीय पुलिस का कोई कर्मचारी अधिकारी उपस्थित नहीं था। ये निश्चित तौर पर उनके खिलाफ साजिश है। इस तरह की बड़ी सभा में चार-पांच घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था।

ममता बनर्जी के कोलकाता पहुंचने से पहले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंच चुके हैं। ममता बनर्जी के इलाज के लिए अस्पताल में सात डॉक्टरों की टीम का गठन हुआ है। अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षाबल को तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें