मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के लोगों का अपमान करना ममता बनर्जी को पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर की अदालत में शिकायत दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गुरुवार को मुजफ्फरपुर की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई, चुनावों के दौरान उन्होंने कथित तौर पर बिहार के लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए थे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गुरुवार को मुजफ्फरपुर की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई। हाल में विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कथित तौर पर बिहार के लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिसके विरोध में शिकायत की गई है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने शिकायत की है, जिन्होंने टीएमसी सुप्रीमो के इस बयान पर आपत्ति जताई है कि भाजपा बिहार और उत्तरप्रदेश से गुंडे ला रही है। नेताओं, सिने हस्तियों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ अकसर याचिकाएं दायर करने के लिए प्रसिद्ध ओझा ने अदालत से आग्रह किया है कि बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने बनर्जी के खिलाफ भादंसं की धारा 147 और 148 (दंगा), 295 और 295 ए (जानबूझकर अपमानित करना) और 511 (अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किए जाने का आग्रह किया है। मामले पर आठ अप्रैल को सुनवाई हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें