मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का था आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का था आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव की हॉट सीट नंदीग्राम से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन भर दिया है। यहां से उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा। दो दिन पहले ही ममता बनर्जी ने यहां से अपना पर्चा भरा था, जिसके बाद वो एक हमले का शिकार हो गई थीं। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से शुक्रवार की शाम उन्हें छुट्टी मिल गई। वहीं ममता पर हुए कथित हमले को लेकर टीएमसी सांसद काली पट्टी बांधकर चुनाव आयोग से मिलने गए। टीएमसी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उधर, कांग्रेस पार्टी ने बंगाल चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

ममता को मिली अस्पताल से छुट्टी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कहा कि ममता बनर्जी पर इलाज का अच्छा असर हुआ है। उनके बार-बार अनुरोध किए जाने की वजह से उचित दिशानिर्देशों के साथ उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें सात दिन बाद फिर से जांच करवाने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें