मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संविधान दिवस पर ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया

कोलकाता। संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने देश में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संघीय ढांचे पर मंडरा रहे खतरे को रेखांकित करते हुए इन्हें बचाने के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र संकट में है, धर्मनिरपेक्षता असुरक्षित स्थिति में है और संघीय ढांचा कमजोर करने की कोशिशों का सामना कर रहा है, ऐसे में संविधान की अमूल्य मार्गदर्शिका की रक्षा करना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर हर नागरिक को भारतीय संविधान में निहित मूल लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए तथा उन पवित्र सिद्धांतों की सतर्कता से रक्षा करनी चाहिए जो भारत को एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित और संचालित करते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय संविधान देश की रीढ़ है, जो विविध भाषाओं, संस्कृतियों और समुदायों को एकीकृत संघीय ढांचे में पिरोता है।अपने संदेश में उन्होंने संविधान निर्माताओं को भी नमन किया और विशेष रूप से डॉ. बीआर अम्बेडकर तथा संविधान सभा के बंगाल से जुड़े सदस्यों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अलावा लाेकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी संविधान को देश के नागरिकाें से किया गया पवित्र वादा बताया। उन्होंने कहा कि जब तक संविधान सुरक्षित है, तब तक हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं और किसी भी हमले से संविधान की रक्षा के लिए वह सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें