मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया तृणमूल कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया तृणमूल कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप

हुगली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को हुगली जिले के तारकेश्वर स्थित विवेकानंद सेवा केंद्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चुनावी जनसभा से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। इस जनसभा में तारकेश्वर के उम्मीदवार रामेंदु सिंहराय, हरिपाल की उम्मीदवार करबी मान्ना और सिंगूर के उम्मीदवार बेचाराम मान्ना भी मौजूद रहे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में यह संयुक्त सभा आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें भाजपा की ओर से भय दिखाया जा रहा है।महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यह वास्तव में महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा विधेयक नहीं, बल्कि परिसीमन से संबंधित एक चाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।इसके साथ ही उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की बढ़ती सक्रियता पर सवाल उठाए। ममता बनर्जी ने कहा कि आखिर रोज-रोज ईडी की छापेमारी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश कर रही है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएगी और इसका जवाब हिंसा से नहीं, बल्कि मतदान के जरिए देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें