मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

महालया पर ममता बनर्जी ने साझा किया स्वरचित पूजा गीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महालया पर ममता बनर्जी ने साझा किया स्वरचित पूजा गीत

कोलकाता। महालया के साथ ही आज रविवार से देवी पक्ष की शुरुआत हो गई है। पूरे बंगाल में मां दुर्गा की आराधना का माहौल बन गया है। इसी मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ट्वीट कर लोगों को महालया की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा— “जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी। तर्पण, आगमन और आवाहन में सभी को महालया की शुभकामनाएं।” उन्होंने इस अवसर पर अपने ही लिखे और संगीतबद्ध किए नए पूजा गीत को भी लोगों के साथ साझा किया।महालया के दिन पारंपरिक रूप से गंगा स्नान और पितरों का तर्पण किया जाता है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के उत्सव की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। आज से ही घर-घर और पंडालों में मां दुर्गा की स्तुति और स्वागत गीत गूंजने लगे हैं।पूरे बंगाल में अब अगले दिनों तक भक्ति, संस्कृति और उत्सव का रंग छाए रहने वाला है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस गीत को साझा किया है, उसे उन्होंने खुद लिखा है और इंद्रनिल सेन ने उसे स्वर दिया है। इसमें मूल रूप से देवी दुर्गा की आराधना की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें