मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में आज दो रैलियां करेंगीं ममता बनर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में आज दो रैलियां करेंगीं ममता बनर्जी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में बुधवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दो बड़ी चुनावी सभाएं होने जा रही है। डाबग्राम-फूलबाड़ी में तृणमूल प्रत्याशी रंजन शील शर्मा और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में प्रत्याशी शंकर मालाकार के समर्थन में वह जनसभा करेंगी।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को इस इलाके में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में आयोजकों को डर है कि खराब मौसम के कारण सभा में भीड़ जुटाने में परेशानी हो सकती है, खासकर नक्सलबाड़ी में जहां एक ही मैदान में हेलीपैड और मंच तैयार किया गया है।उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए ममता बनर्जी मंगलवार को ही पहुंच चुकी हैं। बुधवार को वह मयनागुड़ी, डाबग्राम-फूलबाड़ी और नक्सलबाड़ी में लगातार तीन जनसभाएं करेंगी।तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला चेयरमैन संजय टिबरेवाल ने कहा कि बारिश से कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन सभी जरूरी तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं और कार्यक्रम सफल रहेगा।सभा स्थलों पर अंतिम तैयारियां जोरों पर है। सिलिगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने जाबराभिटा हाई स्कूल मैदान का निरीक्षण किया। यहां हेलीपैड सड़क के दूसरी ओर बनाया गया है, जहां से मुख्यमंत्री पैदल सभा स्थल तक पहुंचेंगी।डाबग्राम-फूलबाड़ी के तृणमूल प्रत्याशी रंजन शील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है और इससे चुनाव प्रचार को और गति मिलेगी।वहीं माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से उम्मीदवार शंकर मालाकार ने दावा किया कि इस बार उनकी जीत तय है और मुख्यमंत्री की सभा में भारी भीड़ उमड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें