मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

एसआईआर के पीछे एनआरसी ही वास्तविक मकसद : ममता बनर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसआईआर के पीछे एनआरसी ही वास्तविक मकसद : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का असली उद्देश्य एनआरसी लागू करना है। रेड रोड पर संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद लोगों की नागरिकता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने सुबह साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिए अपने संदेश में लिखा कि जब लोकतंत्र खतरे में हो, धर्मनिरपेक्षता संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच जाए और संघवाद को कमजोर किया जाए, तब संविधान की दी हुई मार्गदर्शना की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की रीढ़ है, जो संस्कृति, भाषा और समुदायों की विविधता को एक सूत्र में पिरोता है।उन्होंने संविधान दिवस पर महान संविधान और उसके निर्माताओं, विशेषकर डॉ. आंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने संविधान सभा में बंगाल से शामिल रहे सदस्यों को भी स्मरण किया, जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें