मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं - “मेरा नामांकन रद्द कराने की साजिश हुई”

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं - “मेरा नामांकन रद्द कराने की साजिश हुई”

कोलकाता। ममता बनर्जी ने पश्चिम मिदनापुर के केशियाड़ी में चुनावी सभा के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नामांकन पत्र को रद्द कराने की साजिश रची गई थी। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ ‘फर्जी हलफनामा’ दाखिल कर नामांकन खारिज करने की कोशिश की गई, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरे क्षेत्र में मेरा नाम काटने की साजिश की गई। मेरे नाम से दो हलफनामे दाखिल कर नामांकन रद्द कराने की कोशिश हुई। मुझे अपमानित किया गया ताकि मैं चुनाव न लड़ सकूं। अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है, यह समझा जा सकता है।”ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।सभा में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संशोधन प्रक्रिया को भी “बड़ा घोटाला” बताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भारत निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और इसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ पहुंचाना है।वहीं, भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में समान नागरिक संहिता लागू करने के वादे पर भी ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी और विविधता पर असर पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें