मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी के माथे में गंभीर चोट, टांके लगे, अस्पताल से घर लौटीं, आज डॉक्टर फिर देखेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ममता बनर्जी के माथे में गंभीर चोट, टांके लगे, अस्पताल से घर लौटीं, आज डॉक्टर फिर देखेंगे

कोलकाता । गिरने से गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल की

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। उनके माथे पर कट लगने से काफी

रक्तस्राव हुआ है। गुरुवार रात एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। इसके

बाद वह घर लौट आईं। आज वह फिर अस्पताल जाएंगी, जहां चिकित्सक दोबारा

देखेंगे। उन्हें कैसे चोट लगी, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं

बताया जा रहा है।

एसएसकेएम के निदेशक मनिमॉय बनर्जी का कहना है कि

मुख्यमंत्री के माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है। पीछे से धक्का लगने

के कारण गिरीं मुख्यमंत्री को शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल लाया गया।

उनके मस्तिष्क में चोट आई है। माथे पर गहरा घाव है। घाव से काफी खून भी

निकला है।

उन्होंने बताया कि न्यूरोसर्जरी विभाग, मेडिसिन और

कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख ने मुख्यमंत्री को देखा है। घाव पर ड्रेसिंग

की गई है। ईसीजी, सीटी स्कैन समेत कई शारीरिक परीक्षण किए गए हैं। उन्हें

रातभर अस्पताल में रुकने की सलाह दी गई लेकिन वह घर वापस जाना चाहती थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें