मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस दुर्घटना पर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, हाथरस में हुई दुर्घटना पर कांग्रेस पार्टी के

राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की है। सोशल

मीडिया एक्स पर जारी नेताओं की प्रतिक्रिया को कांग्रेस पार्टी के ट्वीटर

हैंडल से भी रिट्विट किया गया है।

मल्लिकार्जुन

खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश

के हाथरस में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु

की खबर बेहद पीड़ादायक है। हादसे के दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हैं।

शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ” खरगे ने

आगे कहा कि उनका सरकार एवं प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के उपचार में कोई

कमी न रखें व पीड़ितों को त्वरित मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे हादसे में पीड़ित

लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं।

राहुल

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “ उत्तर प्रदेश

के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का

समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं

व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।”

राहुल गांधी ने सरकार और प्रशासन से अनुरोध भी किया है कि घायलों को हर

संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं । आईएनडीआईए के सभी

कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान

करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें