मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : उप्र की दो सीटों पर प्रचार करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

14 मई को उत्तर प्रदेश आ रहे है। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों

महाराजगंज और बांसगांव में लोकसभा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

कांग्रेस

के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा

सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी का प्रचार करने पहुंचेंगे। 14

मई को अपराह्न 12 बजे मल्लिकार्जुन खरगे की महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में

जनसभा तय की गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में

जनसभा होगी।

इसी दिन अपराह्न तीन बजे के करीब बांसगांव लोकसभा में

कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में मल्लिकार्जुन खरगे

जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों का मानना है कि

गोरखपुर के नजदीक की दोनों लोकसभा सीटों पर मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव

प्रचार से दूसरी सीटों पर भी असर होता दिखेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अखिलेश करेंगे प्रचार

बहुजन

समाज पार्टी पर आक्रामक हो चुके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश यादव का बाराबंकी लोकसभा सीट पर कार्यक्रम लगाया गया है। 12 मई को

कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में अखिलेश यादव एक जनसभा

करेंगे। यह जनसभा बाराबंकी सदर में आयोजित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें