मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

'मालिक' की धीमी पड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' को रिलीज़ के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, वह बॉक्स ऑफिस पर उन पर खरी नहीं उतर सकी। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में औसत कमाई दर्ज की, लेकिन अब वीकडेज़ की शुरुआत के साथ 'मालिक' के कलेक्शन में तेज़ गिरावट देखने को मिली है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'मालिक' ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन, यानी पहले सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस आंकड़े के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 15.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने अपने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये की औसत ओपनिंग दर्ज की थी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही। हालांकि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में 'मालिक' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।फिल्म 'मालिक' का निर्देशन पुलकित ने किया है, जबकि इसका निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। दोनों की नई जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी सराहना मिल रही है। फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जो कहानी को और ज़्यादा दमदार बनाते हैं।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें