मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

निषाद पार्टी के साथ उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : ब्रजेश पाठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लखनऊ। उप्र में एनडीए गठबंधन में सहयोगी दल निषाद पार्टी को उपचुनाव में एक भी सीट न मिलने के बाद सियासी गलियारों में उठ रही तरह—तरह की चर्चा पर पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। निषाद पार्टी की कोर कमेटी बैठक के बाद दोनों ही नेताओं ने प्रेसवार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों को जनता के बीच जाकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उप्र में उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।संजय निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ता खुले मन से गठबंधन धर्म निभाएंगे। प्रदेश की नौ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए हमारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी उन्हें जीताने में लगेंगे। इस चुनाव में निषाद समाज भी पूरी तरह भाजपा के साथ देगा और विपक्षी दलों को मात देने के लिए साथ खड़ा रहेगा। संजय निषाद ने कहा कि आज सुबह हमारी पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बात हो गई है कि आरक्षण के मुद्दे पर बैठ कर आगे बात करेंगे कि इसे कैसे करना है, इसकी जानकारी उन्हें दी गई। उन्होनें कहा कि विपक्ष के लोग हमेशा चुनाव में गलत नैरेटिव बनाते हैं। हमारी शुरू से यही मांग है, हमारे मुद्दें वहीं हैं जिनको ध्यान में रखकर हमने उपचुनाव में बलिदान (टिकट न लेकर) दिया है, हमारे लिए आरक्षण प्रथम मुद्दा है। एनडीए गठबंधन से रिश्ते को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए संजय​ निषाद ने कहा कि ये आने-जाने वालों में से हम नहीं है। साथ है तो 27 में भी साथ रहेंगे। बड़े दिल के साथ हम एनडीए के साथ रहेंगे।उपमु​ख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संजय निषाद ने गठबंधन धर्म का पालन किया है। निषाद पार्टी-भाजपा मिलकर उप्र में धरातल पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में निषाद समाज पर अत्याचार हुआ। सवालों के जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारी निवेश आया। यूपी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता अब विपक्ष (सपा-कांग्रेस) व अन्य दलों से गुमराह नहीं होगी। जीत महत्वपूर्ण है, सभी सीटों पर जीत होगी।उल्लेखनीय है कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ संजय निषाद उप्र में हाेने जा रहे उपचुनाव में दाे सीटाें की दावेदारी कर रहे थे। एनडीए गठबंधन में सहयाेगी दल हाेने के नाते सियासी चर्चा भी चल रही थी उनकी पार्टी काे टिकट मिलेंगे। लेकिन उनके दिल्ली में काफी जाेर आजमाइश के बावजूद उनकी पार्टी काे इस चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव लड़ने का माैका नहीं मिला। दिल्ली में भाजपा आलाकमान से बातचीत के बाद आज उन्हाेंने अपनी पार्टी की काेर कमेटी के साथ सुबह बैठक की और फिर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ प्रेस वार्ता कर निषाद पार्टी ने उपचुनाव की रणनीति काे साझा किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें