मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया जब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामनहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ वरिष्ठ अधिकारी समेत रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल की आगे की बाेगियों को काटकर रवाना कर दिया गया है। मालगाड़ी के दो डिब्बे किन कारणों के चलते बेपटरी हुए, इसकी जांच की जा रही है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी।बता दें कि हाल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे। 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे। 12 अक्टूबर को मैसूर से दरभंगा आने वाली 'बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस' ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें