मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाकपा-माले ने कोडरमा लोकसभा सीट से बगोदर विधायक विनोद सिंह को दिया टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी

(भाकपा-माले) ने विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

इस संबंध में पार्टी की ओर से शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया,

जिसमें पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, राज्य सचिव मनोज भक्त

और शुभेंदु सेन मौजूद रहे।

नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडिया

गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में माले को कोडरमा से चुनाव लड़ने पर

सहमति बनी है। ऐसे में पार्टी ने विनोद सिंह को पार्टी से टिकट दिया है,

जिसमें इंडिया गठबंधन पार्टियों की सहमति है। इसके साथ पार्टी की ओर से

संकल्प पत्र भी जारी किया गया, जिसमें विभिन्न राजनैतिक और आम मुद्दे शामिल

किये गये है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी ने कहा कि बगोदर के विधायक

विनोद सिंह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस के साझा उम्मीदवार

हैं। गिरिडीह जिले की बगोदर विधानसभा सीट से विनोद सिंह भाकपा माले के टिकट

पर तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्तमान में भी वह विधायक हैं।

झारखंड में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में एक महागठबंधन बना है।

इसमें भाकपा माले भी शामिल है।

झारखंड में चम्पाई सोरेन की अगुवाई

वाली सरकार में शामिल सभी दल (कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय

जनता दल और भाकपा माले) इस गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं। इन चारों दलों में

सीटों का बंटवारा हो चुका है। खबर है कि कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा सात

सीटों पर लोकसभा के चुनाव लड़ेगी। पांच सीट पर झामुमो अपना उम्मीदवार खड़ा

करेगा। राजद और भाकपा माले के उम्मीदवार एक-एक लोकसभा सीट पर चुनाव

लड़ेंगे। हालांकि राजद ने पलामू और चतरा दो लोकसभा सीटों पर दावेदारी की

है।

बहरहाल, कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने तीन उम्मीदवारों की

घोषणा की है। पार्टी ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जयप्रकाश भाई

पटेल और लोहरदगा से सुखदेव भगत को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। अब

भाकपा माले ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

खबर है कि

कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जाने के बाद झामुमो अपने

उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। झारखंड में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने

अपने सभी 13 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। उसने आजसू के साथ

गठबंधन किया है और आजसू के खाते में गिरिडीह की सीट आई है। गिरिडीह से

चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ेंगे, इसकी भी घोषणा हो चुकी है।

झारखंड

में अंतिम चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण का

मतदान 13 मई को होगा। इस दिन चार सीट पर वोटिंग होगी, 20 मई को तीन सीट पर

मतदान कराए जाएंगे। इसके बाद 25 मई को चार सीट पर और एक जून को तीन लोकसभा

सीट पर वोटिंग होगी। 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा (सभी अनुसूचित

जनजाति के लिए आरक्षित) और पलामू (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) सीट पर

वोटिंग होगी। 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीटों पर मतदान

कराए जाएंगे।

इसके बाद 25 मई को तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद,

रांची और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल

करेंगे। चौथे और अंतिम चरण में एक जून को राजमहल एवं दुमका (दोनों अनुसूचित

जनजाति के लिए आरक्षित) सीटों के साथ-साथ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में

वोटिंग होगी। सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम चार जून को मतगणना के बाद

घोषित किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें