मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मालदा : स्लीपर वंदे भारत की पहली यात्रा से पहले हाई अलर्ट, पथराव की आशंका से बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मालदा : स्लीपर वंदे भारत की पहली यात्रा से पहले हाई अलर्ट, पथराव की आशंका से बढ़ाई गई सुरक्षा

मालदा। मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से पहले मालदा रेल डिवीजन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे को एक बार फिर चेतावनी मिली है कि स्लीपर वंदे भारत पर पथराव किया जा सकता है। इसी आशंका के चलते रेलवे अधिकारी हरकत में आ गए हैं।स्लीपर वंदे भारत की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की करीब पांच अतिरिक्त कंपनियां मालदा पहुंच चुकी हैं। मालदा से कामाख्या की ओर जाने वाली ट्रेन मार्ग में कुमेदपुर तक रेल लाइन के दोनों ओर आरपीएफ जवानों की तैनाती की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही स्पष्ट चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कोई चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।रेलवे की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन और आरपीएफ को सतर्क किया गया है। पत्र में बताया गया है कि एक ई-मेल के जरिए सूचना मिली है कि मालदा, जमीरघाटा, खालतीपुर, चामाग्राम, न्यू फरक्का, बल्लालपुर, धुलियान, बसुदेबपुर और तिलडांगा स्टेशनों से ट्रेन के छूटते ही कुछ असामाजिक तत्व पथराव कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काले झंडे दिखाने की भी योजना होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्टेशन क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहली वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच शुरू हुई थी। उसके कुछ ही दिनों बाद ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी, जिससे देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। उस समय भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी चले थे। बाद में 5 दिसंबर 2022 को पूर्वी रेलवे ने जांच के दौरान वीडियो फुटेज जारी किया था, जिसमें मालदा डिवीजन क्षेत्र में चार किशोरों को नदी किनारे खड़े होकर वंदे भारत पर पत्थर फेंकते हुए देखा गया था। इसी अनुभव के चलते इस बार मालदा डिवीजन के अधिकारी कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं।बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा आ रहे हैं। वह मालदा टाउन स्टेशन से स्लीपर वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेंगे। सबसे पहले वह प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी स्लीपर वंदे भारत में बैठकर जिले के 10 स्कूली बच्चों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा स्टेशन परिसर में 30 अन्य विद्यार्थियों से भी संवाद करेंगे और फिर अपना संबोधन देंगे। दोपहर करीब 12:45 बजे वह नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे स्टेशन से निकलकर हेलीकॉप्टर से सीधे साहापुर बाईपास के पास पुल से सटे मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें