मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:32 · नई दिल्ली संस्करण

शराब खरीदने के मामले में मलाही थानाध्यक्ष निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब खरीदने के मामले में मलाही थानाध्यक्ष निलंबित

पूर्वी चंपारण। शराब खरीदने के वायरल आडियो मामले में एसपी ने मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोप की गंभीरता को देखते हुए मलाही थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है।वही इस मामले में अरेराज डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद अन्य आवश्यक कारवाई की जायेगी।उल्लेखनीय है,कि सोमवार को मलाही थानाध्यक्ष का एक आडियो तेजी से वायरल हुआ।जिसमे थानाध्यक्ष के लिए शराब खरीदने गये गुड्डू नामक युवक से बात करते हुए थानेदार यह पूछ रहे है,कि कौन शराब है, देशी या विदेशी।दूसरी ओर शराब खरीदने गये युवक यह कह रहा है,कि सर हम मुसहरी टोला में है,फ्रुटी मिल रहा है,पैसा थाना पर ही छुट गया है। पे फोन पर रुपया डाल दीजिए।वही थानेदार कहते है,कि हम पे फोन नही चलाते है, थाना से पैसा लेकर उसको दे देना।वही यह ऑडियो कुछ ही देर वायरल हो गया। लिहाजा एसपी ने अरेराज डीएसपी को 24 घंटे में पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने कहा है।इसके पूर्व एसपी ने थानेदार को निलंबित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें