मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक : केसी त्यागी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हाल ही में दरभंगा में पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा तोड़ी गई, यह शर्मनाक है।

आईएएनएस से बातचीत में जदयू नेता ने कहा कि यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है। आप हमसे असहमत हो सकते हैं, आप चुनाव में हमें हरा भी दीजिए, लेकिन पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक है। आप किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं?

जदयू नेता के अनुसार, संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 'वोटर अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिये बचाओ यात्रा' कहने पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि मतदाता सूचियों में कुछ नाम दोहरे हैं और ऐसी खबरें हैं कि इसमें विदेशी और पड़ोसी देशों के मतदाता भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केवल इसी ओर इशारा कर रहे हैं और इसमें गलत क्या है?

बिहार की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राजद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पीछे चल रही है, जब इस पर जदयू नेता केसी त्यागी से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं। बिहार में कांग्रेस ने बढ़त ले ली है।

त्यागी के अनुसार, बिहार में जो कांग्रेस चाहती थी वह हो रहा है। राजद को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ऊपर नहीं रखा, बस इस्तेमाल किया। लालू यादव और उनके बेटे ऐतिहासिक गलतियां कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा जारी रही है। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक जनसभा के साथ ही इस यात्रा का समापन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें