मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

जीआरपी की बड़ी कामयाबी, 10 घंटे में तीन माह के अपहृत शिशु को सकुशल बरामद किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीआरपी की बड़ी कामयाबी, 10 घंटे में तीन माह के अपहृत शिशु को सकुशल बरामद किया

मीरजापुर। जीआरपी मीरजापुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन माह के मासूम को महज 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरूवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2/3 स्थित वेटिंग रूम में नूरजहां का तीन माह का पुत्र परवेज सो रहा था। आरोप है कि उसके साथ रह रही मीना देवी निवासी अमोई, थाना कोतवाली देहात, बच्चे को लेकर फरार हो गई। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूछताछ की। पता चला कि आरोपित महिला मगध एक्सप्रेस के एस-4 कोच में बैठकर इटावा की ओर गई है। इसके बाद जीआरपी मीरजापुर ने इटावा जीआरपी से समन्वय स्थापित कर महिला की फोटो और वीडियो साझा किए।

मुखबिर की सूचना पर जीआरपी इटावा ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के अंतिम छोर से आरोपित महिला को तीन माह के मासूम के साथ हिरासत में ले लिया। मीरजापुर से पहुंची पुलिस टीम बच्चे को सकुशल लेकर वापस आई और आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पूरे अभियान में सीसीटीवी फुटेज और पुलिस टीमों के आपसी समन्वय से 10 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने पर उसकी मां ने जीआरपी और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें