मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, आतंकी जाकिर गनई मारा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, आतंकी जाकिर गनई मारा गया

शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीते शनिवार से आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के पांचवें दिन बुधवार को आतंकवाद-विरोधी अभियान वाली जगह से एक अज्ञात शव बरामद किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि गोली चलने की कुछ आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा बलों ने उनका जवाब दिया। बाद में तलाशी के दौरान, हथियार और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद किया गया।

जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएओएस) शुरू किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है।

बीते मंगलवार को भी सुरक्षा बलों की ओर से शोपियां के बागों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि शनिवार शाम को शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद से ही शोपियां के चनापोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर और 34 आरआर यूनिट्स, सीआरपीएफ की 14वीं और 178वीं बटालियन के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चला रही है।

शुक्रवार को मीमंदर इलाके (जिसमें सात गांव आते हैं) के एक बाग में सर्विलांस कैमरों में दिखे दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रातभर रोकने के बाद सोमवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया था।

सेना की कई टुकड़ियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी, और रविवार शाम तक चार गांवों को खाली करा लिया गया था।

फंसे हुए दोनों आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में हुई थी। आतंकियों की ओर से सेना के जवानों पर गोलीबारी की गई थी, जिसका जवानों ने कड़ा जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की खास काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट, 'विक्टर फोर्स' ने इलाके में रोशनी करने के साथ-साथ बाग की घनी झाड़ियों के बीच से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए।

वहीं, बारामूला के हटलंगा में जॉइंट ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह बारामूला जिले के उरी सेक्टर के हटलंगा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

पुलिस और भारतीय सेना ने हटलंगा में एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दो एके-56 राइफल, एके-56 की दो मैगजीन, 256 एक-56 राउंड, दो मैगजीन वाली एक पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड, सिगरेट के तीन पैकेट और एक काला बैग बरामद किया। पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें