मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की बड़ी कामयाबी, 225 लोगों के 50 लाख के स्मार्टफोन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पुलिस की बड़ी कामयाबी, 225 लोगों के 50 लाख के स्मार्टफोन बरामद

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सर्विलांस और सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिट रजिस्टर) पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के 225 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है।

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई। पुलिस उपायुक्त नोएडा साद मियां खान के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल नोएडा कमिश्नरेट और थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन गुम होने या कहीं छूट जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। ये मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, ऑटो और बसों में सफर के दौरान गिर गए थे। इसके अलावा कई लोगों के मोबाइल फोन सुबह-शाम टहलने के दौरान या अन्य स्थानों पर असावधानीवश कहीं छूट गए थे।

मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस सिस्टम की सहायता से मोबाइल फोन के बारे में उपलब्ध तकनीकी जानकारी को ट्रैक किया गया।

लगातार निगरानी और तकनीकी प्रयासों के बाद पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोन को खोजने में सफल रही। पुलिस द्वारा बरामद किए गए 225 मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनियों के हैं।

मोबाइल फोन की पहचान और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीईआईआर पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसके माध्यम से मोबाइल फोन के उपयोग और उसकी पहचान से जुड़ी तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को उसे खोजने में मदद मिलती है।

नोएडा पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस का इस्तेमाल कर लगातार गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और आवश्यक शिकायत दर्ज कराएं।

साथ ही मोबाइल का आईएमईआई नंबर और अन्य जरूरी जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि गुम होने की स्थिति में उसे सीईआईआर और अन्य तकनीकी माध्यमों से खोजने में पुलिस को मदद मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें