मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

गाजीपुर में विनित राय हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाजीपुर में विनित राय हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक होटल मालिक के बेटे विनित राय की हाईप्रोफाइल हत्या के मामले में पुलिस ने जिन चार नामजद आरोपियों पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, इनमें से एक कमलेश बिंद पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

हत्या में शामिल मुख्य आरोपी शंकर पांडे अभी भी फरार है और इस घटना के सिलसिले में कई अज्ञात और नामजद लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। इसी केस में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

इसे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश मिश्रा ने बताया कि एक लाख का इनामिया कमलेश बिंद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। इस मामले में गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डन को गाजीपुर के चौकिया मोड़ के ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद होने के साथ हत्याकांड में शामिल थे। इन दोनों के विरुद्ध जांच के दौरान सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य दोषियों की तलाश अभी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें