मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी इमरान की 1.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी इमरान की 1.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मीरजापुर\। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी गैंग लीडर इमरान की करीब 1.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। कार्रवाई शुक्रवार शाम गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार कोरांव, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह, कोरांव पुलिस और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 234/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित गैंग लीडर इमरान पुत्र इशरार खान निवासी 39 बटालियन रोड, रैबन्ना, थाना कोतवाली कटरा, मिर्जापुर के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

पुलिस ने बताया कि इमरान द्वारा अपराध एवं अवैध समाज विरोधी गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के रूप में ग्राम कोरांव अंतर्गत मौजा तिरसठ में आराजी संख्या 01ख, रकबा 1.05960 हेक्टेयर जमीन (सह खातेदार) चिह्नित की गई थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जमीन को कुर्क कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें