मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

लुक्सर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी घायल, अवैध हथियार और कार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लुक्सर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी घायल, अवैध हथियार और कार बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

इकोटेक-1 थाना पुलिस की टीम और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि 25 फरवरी को थाना इकोटेक-1 पुलिस टीम इमलिया कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कार सवार दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हसनपुर, थाना जहांगीरपुर, जिला बुलंदशहर और विपिन उर्फ कल्ला पुत्र सुरेश उर्फ बुग्गा निवासी लुक्सर, थाना इकोटेक-1, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 23 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना इकोटेक-1 में दर्ज सरेआम हुई युवक की हत्या मामले में वांछित चल रहे थे।

बरामदगी में एक पिस्टल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस, एक पिस्टल .30 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस तथा एक टाटा पंच कार बरामद हुई है।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लुक्सर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ये दोनों भी उसी गैंग का हिस्सा थे। अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें