मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में रात में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को देखकर दो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तभी मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया।

उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान कलीम शेख और मुसाफिर शाह के रूप में हुई है।

देवरिया (दक्षिण) के अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और लूट की एक सोने की माला बरामद हुई।

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इससे पहले, महराजगंज जिले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो कुछ सामान नेपाल भेजने की फिराक में था। मुखबिर की सटीक सूचना पर नौतनवा एसडीएम और नौतनवा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने नौतनवा के भुंडी मोहल्ला स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मौके से 9 बोरी खाद, कपड़ों के गठ्ठर और भारी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्री बरामद की गई।

प्रशासनिक टीम ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया और परिसर को लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें