मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और राम माधव सहित 6 दिग्गजों का बढ़ा कद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और राम माधव सहित 6 दिग्गजों का बढ़ा कद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने अनुभवी और युवा, दोनों तरह के नेताओं को अहम काम देकर उनका कद बढ़ाया है। चुनाव की तैयारियों और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी ने उन नेताओं पर फिर से भरोसा जताया है, जो पार्टी के काम और राज्यों के सियासी समीकरण को अच्छे से संभालना जानते हैं। पार्टी में फेरबदल के बाद स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव और अनिल एंटनी समेत छह बड़े नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, राम माधव और सतीश पूनिया को उन राज्यों की कमान भी दी गई है जहाँ जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।

बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया को पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है। वहीं, सुनील बंसल पहले की तरह बंगाल और तेलंगाना का काम संभालते रहेंगे। अनिल एंटनी को नागालैंड का प्रभारी और गोवा का सह-प्रभारी बनाया गया है। अगले साल की शुरुआत में पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में चुनाव होने हैं, इसलिए इन राज्यों की जिम्मेदारियों को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आने वाले पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी बीजेपी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय सचिव के रूप में बिहार की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें बिहार के साथ कर्नाटक का भी प्रभारी बना दिया है। यूपी में उन्हें एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता है और वे बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हैं। चुनाव संभालने की उनकी क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बड़े राज्यों की कमान सौंपी है। पहले उन्हें नितिन नवीन की टीम में महामंत्री बनाया गया, फिर युवा मोर्चा का प्रभार दिया गया और अब उन्हें बिहार और कर्नाटक की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्मृति ईरानी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर और वैचारिक मामलों में मजबूत भूमिका दी है। उन्हें पहले महामंत्री बनाया गया और अब हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे बीजेपी शासित राज्यों का प्रभारी बना दिया गया है। जनता के बीच उनकी आक्रामक और बेबाक शैली को देखते हुए उन्हें कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए आगे रखा जा रहा है। अब हरियाणा और छत्तीसगढ़ में पार्टी की जड़ें मजबूत करने की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ विचारक और रणनीतिकार राम माधव की एक बार फिर से बीजेपी संगठन में बड़ी वापसी हुई है। पहले उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया और अब उन्हें दो अहम राज्यों का प्रभारी सौंप दिया गया है। साल 2020 में राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ने के बाद वे संघ के काम में लौट गए थे, लेकिन अब उनकी केंद्रीय संगठन में दोबारा वापसी हुई है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को बीजेपी और आरएसएस के बीच तालमेल बेहतर करने और 2029 के चुनावों की तैयारी के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है। उन्हें दक्षिण भारत के तमिलनाडु और चुनावी राज्य उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। तमिलनाडु में बीजेपी के लिए स्थिति अभी भी काफी कठिन है, वहीं उत्तराखंड में पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने (हैट्रिक लगाने) की बड़ी चुनौती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें