मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

राजारहाट विस्फोट मामले में बड़ा सुराग, जांच के बीच विस्फोटक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजारहाट विस्फोट मामले में बड़ा सुराग, जांच के बीच विस्फोटक बरामद

कोलकाता। उत्तर 24 परगना के राजारहाट स्थित दक्षिण नारायणपुर में हुए विस्फोट मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को घटनास्थल पर राज्य सीआईडी, राज्य पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) तथा बम निरोधक दस्ता पहुंचा और इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित घर से कुछ विस्फोटक सामग्री और बम बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं तथा इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

पुलिस उपायुक्त ज्योतिर्मय राय ने बताया कि दो बम बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि बम सक्रिय अवस्था में थे या निष्क्रिय हो चुके थे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात दक्षिण नारायणपुर के सुपारीबागान क्षेत्र स्थित एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस मकान में विस्फोट हुआ, वहां कुछ दिन पूर्व दो युवकों ने किराये पर कमरा लिया था। मकान की निवासी साहिदा बेगम ने बताया कि शुक्रवार रात दो नाबालिग एक बैग लेकर आए और उसे कमरे में रखकर चले गए। कुछ देर बाद ही विस्फोट हो गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शनिवार सुबह सीआईडी, एसटीएफ और बम निरोधक दस्ता ने मकान में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि इस घटना में जनहानि होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें