मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक महिला ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय नाजिया मंसूरअली सैय्यद के रूप में हुई है, जो बांद्रा समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, नाजिया न केवल खुद ड्रग्स बेचती थी, बल्कि अपने नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों के जरिए भी शहर के विभिन्न हिस्सों में हेरोइन की सप्लाई करवाती थी। वह खासतौर पर बांद्रा पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थी, जहां से उसका पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नाजिया के ड्रग्स तस्करी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में उसके अवैध कारोबार की झलक सामने आने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

एएनसी की बांद्रा यूनिट ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी इलाके में छापा मारकर नाजिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 4 लाख 80 हजार रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि नाजिया किसी बड़े ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस उसके सप्लाई चैन, संपर्कों और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही वायरल वीडियो के स्रोत और उसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें