मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

गौरव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

हापुड़/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन62 बार पढ़ा गया
गौरव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

हापुड़/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि हापुड़ के देहात थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान गौरव त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25,000 का इनामी बदमाश प्रदीप पुत्र राजबीर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर, थाना बाबूगढ़ का निवासी है और 18 अगस्त को पुरानी जमीनी रंजिश में गौरव त्यागी की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। प्रदीप ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर अपने गांव निवासी गौरव त्यागी की हथौड़े व सरियों से वार कर निर्मम हत्या की थी, जिसके संबंध में थाना हापुड़ देहात पर कई धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

इस अभियोग में अभियुक्त प्रदीप लगातार वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था।

गिरफ्तारी के दौरान प्रदीप के पास से अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

हापुड़ की डीएसपी अनीता चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की कार को रोकने का इशारा किया था। कार रोकने के बजाय चालक ने उसे तेजी से दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच, कार पेड़ से जा टकराई।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने इस टक्कर के बाद कार से उतरकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

टूंडला के सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना मक्खनपुर और थाना नारखी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दो चोरों अनुज और मिथुन के पैर में गोली लगने के कारण उन्हें अस्पताल भेजा गया। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, बाइक और 10 हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें