मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन: काकादेव के कई कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी, 30 इमारतें सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन: काकादेव के कई कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी, 30 इमारतें सील

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख शिक्षा केंद्र काकादेव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया, जहां सैकड़ों छात्र विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। सुरक्षा मानकों और भवन नियमों के उल्लंघन की आशंका पर कई संस्थानों की जांच की गई और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

छापेमारी के दौरान कई कोचिंग संस्थानों को खाली कराया गया। एक छात्र ने आईएएनएस से बताया कि उसके बैच में करीब 40 से 50 विद्यार्थी पढ़ते हैं। उसने कहा कि लखनऊ की घटना में बड़ा नुकसान हुआ है और ऐसी स्थिति में सभी कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच होना बेहद जरूरी है।

वहीं एक छात्रा ने बताया कि उन्हें अचानक यह कहकर क्लास से निकाला गया कि कोचिंग को सील किया जा रहा है। उसने कहा कि उसके बैच में लगभग 60 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे।

उसने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम सही हैं और यदि किसी कोचिंग को सील किया जा रहा है तो कहीं न कहीं सुरक्षा मानकों में कमी जरूर रही होगी।

छात्र प्रतुमन यादव ने भी कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों में कमी के कारण ही कोचिंग संस्थान को सील किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब संस्थान आवश्यक सुरक्षा दस्तावेज और मानकों को पूरा कर देंगे, तब उन्हें दोबारा खोला जा सकेगा।

इस पूरे अभियान पर जानकारी देते हुए केडीए सचिव अभय पांडे ने आईएएनएस से बताया कि लखनऊ की घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं या बेसमेंट में किसी प्रकार की गतिविधियां चल रही हैं, वहां विशेष रूप से जांच की जा रही है।

अभय पांडे ने कहा कि सोमवार से अब तक करीब 30 इमारतों पर कार्रवाई की जा चुकी है। कई कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, जबकि अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। चिह्नित भवनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें