मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! महिला पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप में सपा पार्षद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! महिला पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप में सपा पार्षद गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी के मध्यमेश्वर वार्ड से समाजवादी पार्टी के पार्षद भइया लाल यादव को थाना चेतगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक विधवा महिला ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

चेतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि पार्षद भइया लाल यादव को बीएनएस की धारा 78(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। एक विधवा महिला ने उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि पार्षद लगातार महिला को फोन करते हैं, बात नहीं करने पर खुदकुशी करने की धमकी देते हैं। महिला पर बात करने का दबाव बनाते हैं। महिला तंग आकर थाने पहुंची और आप बीती बतायी है। इसके बाद पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की गई और प्रारंभिक जानकारी में महिला के आरोप सही पाये गए।

विधवा महिला ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले पिता की तबीयत खराब थी। पार्षद भइया लाल यादव ने उन्हें आर्थिक मदद दी थी। इसके बाद पार्षद का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। पार्षद उससे फोन पर बातचीत करने लगे और उनकी नीयत साफ नहीं दिखती थी। वह लगातार फोन पर बात करने का दबाव बनाते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें