मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

“नो गन, नो गैंग” अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

“नो गन, नो गैंग” अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025। दिल्ली पुलिस के द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने "नो गन, नो गैंग" अभियान के अंतर्गत एक और कुख्यात अपराधी को दबोचने में सफलता पाई है। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) द्वारका, श्री अंकित सिंह, आईपीएस द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध हथियारों पर शिकंजा कसना और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करना है।

इस अभियान के तहत आरोपी श्रवण कुमार (उम्र 30 वर्ष), पुत्र हुकुम चंद रोहिल्ला, निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, दिल्ली, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई स्पेशल स्टाफ की उस टीम ने की, जिसमें एएसआई रसमुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल बच्चू, विपिन, सुधीर पाल और कांस्टेबल पर्विंदर शामिल थे। पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर विश्वेन्द्र के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशन्स की देखरेख में हुई।

आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर संख्या 250/25 दर्ज की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, श्रवण कुमार पूर्व में भी थाना क्राइम ब्रांच में एफआईआर संख्या 101/2019, धारा 33/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत नामजद रह चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल स्टाफ को निरंतर अपराध की रोकथाम और पहचान हेतु सतर्क किया गया है, और यह गिरफ्तारी उसी प्रयास का परिणाम है।

यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि दिल्ली पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगी और अपराधियों के लिए दिल्ली में कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी। इस सफल गिरफ्तारी ने न केवल एक संभावित वारदात को रोका, बल्कि “नो गन, नो गैंग” अभियान को और अधिक गति दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें