मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग ने जगतदल हिंसा मामले में दिया आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चुनाव आयोग ने जगतदल हिंसा मामले में दिया आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश

कोलकाता। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया कि वे उत्तरी 24 परगना जिले के जगतदल में रविवार रात हुई हिंसा में शामिल सभी लोगों को जल्द पहचान कर गिरफ्तार करे। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

रविवार रात करीब 11 बजे जगतदल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान एक बम धमाका भी हुआ, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। चुनाव आयोग ने इस मामले पर पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी है।

घटना के समय नोआपारा से भाजपा उम्मीदवार और बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह एफआईआर दर्ज कराने के लिए जगतदल पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

उसी समय वहां 200 से ज्यादा टीएमसी समर्थक भी मौजूद थे।

पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान आग्नेयास्त्रों और देसी बमों का इस्तेमाल किया गया, जिससे सीएपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

बाद में हालात को काबू में करने के लिए सीएपीएफ और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ शामिल हैं।

इस घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। चुनाव आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि उन्हें जल्द से जल्द ढूंढकर हिरासत में लिया जाए। साथ ही आयोग ने राज्य पुलिस और सीएपीएफ को उस इलाके में लगातार गश्त करने के लिए भी कहा है।

उत्तरी 24 परगना और राज्य की राजधानी कोलकाता सहित छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

चुनाव आयोग ने मतदान के दिन कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यह व्यवस्था 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मुकाबले और ज्यादा मजबूत और व्यापक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें