मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर के निहाल की बड़ी उपलब्धि, एनसीसी एचीवर्स अवार्ड से हुए सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर के निहाल की बड़ी उपलब्धि, एनसीसी एचीवर्स अवार्ड से हुए सम्मानित

मीरजापुर। एनसीसी के स्थापना दिवस पर नई दिल्ली स्थित महानिदेशक मुख्यालय में आयोजित एनसीसी एचीवर्स अवार्ड-2026 समारोह में उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में छानवे क्षेत्र के गौरा (भिलगौर) गांव निवासी पूर्व एनसीसी कैडेट निहाल सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर युवाओं और एनसीसी कैडेटों में उत्साह देखा जा रहा है।

समारोह में एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स तथा एनसीसी एलुमनी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश निशाना ने निहाल सिंह को सम्मानित किया। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों को इस प्रतिष्ठित समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिनमें मीरजापुर के निहाल सिंह भी शामिल रहे।

यह सम्मान एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व कैडेटों को प्रदान किया जाता है। निहाल सिंह की उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

उनके सम्मानित होने पर एक राष्ट्र-एक चुनाव के जिला सह संयोजक अंकित तिवारी, राहुल तिवारी, ओम दुबे, सौरभ पांडेय, हिमांशु सिंह, अमित, हरिओम सहित अनेक लोगों ने गुरुवार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मीरजापुर के लिए गौरव का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें