मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 25 से अधिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 25 से अधिक घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर के कारण 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है।

जानकारी सामने आई कि फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे एक डबल डेकर बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारी थी। यह बस गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसा इतना भयंकर था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया कि हादसे के समय बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें से करीब 25 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। एक घायल व्यक्ति ने आईएएनएस को बताया कि हम सभी सो रहे थे। हमें पता नहीं चला कि कहां और किसके टक्कर हुई है।

अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां 25 लोगों को भर्ती कराया गया था। कई लोगों को सैफई और आगरा के लिए रेफर किया गया है।

वहीं, डॉक्टर अनुराग कांत वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि सूचना मिली थी कि एक बस की ट्रक से टक्कर हुई है। इसके बाद जो घायल अस्पताल लाए गए थे, उनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर थी। उन्हें दूसरी जगह रेफर कर दिया गया।

करीब 25 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 15 लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ मरीजों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें