मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में बड़ा हादसा, ट्रक से कार की टक्कर, पांच व्यवसायियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में बड़ा हादसा, ट्रक से कार की टक्कर, पांच व्यवसायियों की मौत

पटना। बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक व्यवसायी थे और फतुहा से वापस पटना लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सभी पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार पर सवार होकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार सीधे जाकर ट्रक से टकराई और उसमें फंस गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार, सुनील कुमार, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और संजय कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक पटना के कुर्जी और पटेल नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी राजधानी के पटेल नगर के गांधी मूर्ति के निवासी संजय कुमार सिन्हा के नाम से रजिस्टर्ड है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई। सभी मृतकों के परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें