मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में बड़ा हादसा: शादी में आए लोग गड्ढे में गिरे, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में बड़ा हादसा: शादी में आए लोग गड्ढे में गिरे, एक की मौत

मुंबई। मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने इलाके में अफरातफरी मचा दी। यह घटना मेट्रो मॉल के पास जनता मार्केट के नजदीक एक निर्माणाधीन एसआरए बिल्डिंग के पास हुई, जहां एक गहरे गड्ढे में कई लोग गिर गए।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11:29 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मातोश्री मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ लोग पास के निर्माणस्थल के गड्ढे में गिर गए। हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड (एमएफबी), पुलिस, 108 एंबुलेंस और वार्ड स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

सभी घायलों को तुरंत पास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, ताकि उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भालचंद्र फल्ले (25) के रूप में हुई है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वहीं, दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बाकी आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, घायलों में श्रेयस सुर्वे, अनिकेत कदम, जयदीप शाह, संकेत जुवतकर, आदित्य आहेर, अनिकेत महेश पाटिल, अंकित कुमार रोहित, जयवंत फरसाने, रमन यादव और हरीशंकर करवा शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान भालचंद्र फल्ले की मौत हो गई। वहीं, श्रेयस सुर्वे और हरिशंकर करवा के अलावा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

क्रिटिकेयर हॉस्पिटल और अग्रवाल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें