मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा; चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा; चालक की मौत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। छपरौला के पास दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में लदी भारी-भरकम सरिया केबिन को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से फंस गया। पुलिस और राहत टीम ने चालक को निकालने के लिए करीब दो घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार को हुआ। ट्रक में करीब 10 टन सरिया लदा हुआ था और वह दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को चलते समय नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार ट्रक पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर से टकराया, इसके बाद नाले को पार करते हुए पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक के अंदर चालक आमिर (28) निवासी ग्राम जेहरा, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर बुरी तरह फंस गया था। ट्रक में लदी सरिया केबिन में घुस जाने के कारण उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस ने हाइड्रा, क्रेन और गैस कटर की मदद ली। सबसे पहले ट्रक पर लदी सरिया को हटाया गया, उसके बाद केबिन को काटकर चालक तक पहुंचने की कोशिश की गई।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ लेकिन पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को सुचारु रूप से संचालित कराया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद आना मानी जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें